{"_id":"6aaed013392efa940901ff55","slug":"fire-in-electronics-shop-due-to-short-circuit-loss-of-seven-lakh-rupees-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162814-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग, सात लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग, सात लाख का नुकसान
विज्ञापन
फोटो-28- असोथर के प्रताप नगर चौराहे स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में ल्गी आग के बाद जला सामान
असोथर। नगर पंचायत के प्रताप नगर चौराहे पर शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। आग से कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, की-पैड व एंड्राइड मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, वायर, केबल और पंखे समेत दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान जताया है।
विधातीपुर निवासी हरेंद्र निषाद की प्रताप नगर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद उसने हरेंद्र को जानकारी दी।
हरेंद्र पहुंचे और दुकान खोलकर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। हरेंद्र ने बताया कि दुकान किसी तरह के फाइनेंस पर नहीं है और सामान का बीमा भी नहीं कराया गया था।