{"_id":"6a40122bed1cd88805023f9b","slug":"fire-breaks-out-in-truck-cabin-due-to-short-circuit-on-banda-tanda-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157517-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बांदा-टांडा हाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बांदा-टांडा हाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में लगी आग
विज्ञापन
फोटो-15- बांदा टांडा हाइवे पर जलता ट्रक।स्रोत
- फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर शनिवार को शाॅर्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। बाद में पहुंची दमकल ने सुलग रही आग पूरी तरह बुझाई।
राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी ट्रक चालक संतोष कुमार मौर्य (50) गांव के ही खलासी विकास कुमार (30) के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर की खदान से मौरंग लादकर कुशीनगर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के पास ट्रक की वायरिंग में शाॅर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा।
ब्रेक काम न करने पर चालक ने हैंडब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया और दोनों नीचे कूद गए। कुछ ही देर में ट्रक का केबिन आग की लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने दो सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद दमकल टीम पहुंची और पानी का छिड़काव कर आग पूरी तरह बुझाई।
विज्ञापन
चालक संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि आग से ट्रक में करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर भेज दी गई थी।

फोटो-15- बांदा टांडा हाइवे पर जलता ट्रक।स्रोत- फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद