{"_id":"7d484cb40679b2d1a40389985e23a532","slug":"fertilizer-crisis-continues-farmers-waited-for-hours-at-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद संकट जारी, केंद्र में किसानों की भीड़ जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद संकट जारी, केंद्र में किसानों की भीड़ जुटी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इफ्को किसान सेवा केंद्र में खाद लेने के चक्कर में किसानों में मारामारी मची है। केंद्र में हफ्तेभर बाद डीएपी व यूरिया की रैक आई है। शुक्रवार को केंद्र में किसानों की इतनी अधिक भीड़ जुट गई कि केंद्र प्रभारी को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। महिलाओं की भी लंबी कतार लगी रही। उधर, बिचौलियों के दखल के कारण किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया व डीएपी खाद नदारद होने से किसान बेहद परेशान थे। एक सप्ताह बाद इफ्को किसान सेवा केंद्र में खाद आने की सूचना मिलने पर क्षेत्र का किसान खाद पाने के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
किसानों के बीच कतार में लगने व पहले खाद पाने के लिए धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस अफरा तफरी को देखकर केंद्र प्रभारी ओपी सिंह ने कोतवाली बिंदकी को सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने सभी किसानों को कतारों में खड़ा कराया और बाद में नंबर से खाद दिलाई।
विज्ञापन
फिर भी केंद्र बंद होने पर भारी संख्या में किसानों ने बिना खाद के ही बैरंग होना पड़ा। प्रमोद सिंह, रामखेलावन, हरि ओम, विनोद पटेल ने बताया कि किसानों से ज्यादा बिचौलिया हावी है।
यह बिचौलिए सुबह से ही केंद्र खुलने के पहले कतारों में दूसरे की खतौनी लेकर खडे़ हो जाते हैं, जिससे किसानाें को खाद नहीं मिल पाती है। बाद में बिचौलिए खाद को मोटी रकम लेकर बेचते हैं।
इफ्को केंद्र प्रभारी ने बताया कि 110 टन खाद आई थी, जिसका वितरण किया जा रहा है। यदि समितियों में खाद भेज दी जाए तो यहां किसानों की भीड़ कम हो सकती है।