फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,With soil in hand...,dariyav chand

माटी लेकर हाथ में...बोल पड़े दरियाव

Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,With soil in hand...,dariyav chand
माल्यार्पण के बाद दरियाव सिंह की प्रतिमा को नमन करतीं खागा चेयरमैन गीता सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। माटी लेकर हाथ में...बोल पड़े दरियाव, फिर ले जन्म पूरा करूं, शेष रहे जो भाव। जब यह लाइनें हरिबाबू सिंह राउत ने अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पर पढ़ी।
विज्ञापन

तो अमर शहीद क्रांतिकारी ठाकुर दरियाव सिंह व उनके साथियों के 165वें बलिदान दिवस पर आजादी के दीवानों ने संकल्प को याद कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अमर शहीद ठाकुर दरियाव स्मारक स्थल पर बलिदान दिवस मनाया गया। चेयरमैन गीता सिंह ने ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माला पहनाई।
वरिष्ठ साहित्यकार बृजमोहन पांडेय ने भी अन्य क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर मालाएं पहनाकर उनके बलिदान को नमन किया। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ।
कवि कुमार सौष्ठव त्रिपाठी ने पढ़ा - भारत मेरा नाम है, भारत मेरा नाम, एक हाथ गुजरात का हूं तो दूजा हाथ आसाम है। सुरेश फक्कड़ ने पढ़ा, मरते दम आंखों का बांकपन देखिए, मेरा फौलाद जैसा बदन देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज पांडेय रायबरेली ने पढ़ा, सन 1857 की क्रांति कथा नरपुंगव को, शत बार नमन हम सबका है खागा धरती के गौरव को। इसके बाद 19 नवंबर को स्मारक स्थल पर 1.71 लाख दीप जलाकर मनाए गए दीपोत्सव में सहयोग करने वाले स्कूल, कॉलेजों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामगोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण स्वरूप सिंह, गुलाब सिंह, भालचंद्र यादव, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, पंकज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed