{"_id":"62234daeaef99b3336290c60","slug":"fathepur-news-truck-drivers-grabbed-cash-by-selling-goods-fatehpur-news-knp683888617","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों ने माल बेचकर नकदी हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों ने माल बेचकर नकदी हड़पी
विज्ञापन
फतेहपुर। निर्माण कंपनी की सप्लाई में जाने वाली गिट्टी बेचकर ट्रकों के तीन चालक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक चालकों पर गबन की रिपोर्ट दर्ज की है।
वाराणसी सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया अमर नगर निवासी सोनू लखमानी एक निर्माण कंपनी के प्रोपराइटर हैं। यह कंपनी हाईवे निर्माण कंपनी को गिट्टी की सप्लाई देती हैं।
उनका आरोप है कि तीन ट्रकों के चालक हरिकेश यादव निवासी बरकोला अजयगढ़ मध्यप्रदेश, रंजीत, रवि यादव ने गिट्टी चौफेरवा के पास उतारकर रुपये हड़प लिए। उसके बाद ट्रक छोड़कर चले गए।
चालक हरिकेश ने दो लाख चार हजार रुपये तीनों ट्रकों का रुपया लौटाने को कहा। कुछ दिन बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। चालकों ने उन्हें माल सप्लाई की फर्जी रसीद भेजी थी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।