फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Purchased 28.80 quintals of paddy and gave receipt of 20 quintals

28.80 क्विंटल धान खरीदकर रसीद दी सिर्फ 20 क्विंटल की

Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Purchased 28.80 quintals of paddy and gave receipt of 20 quintals
खागा। नवीन मंडी में चल रहे कृषि उत्पादन मंडी समिति के क्रय केंद्र में एक किसान के धान में गजब की कटौती की गई। 28.80 क्विंटल धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे किसान को महज 20 क्विंटल की रसीद दी गई। आठ क्विंटल 80 किलोग्राम धान कटौती की भेंट चढ़ गया। स्तब्ध किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

कस्बा सोहन के बंसू का पुरवा निवासी किसान तेज सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को उसका 28 क्विंटल 80 क्विंटल धान नवीन मंडी स्थित केंद्र पर तौला गया था। उसे केवल 20 क्विंटल की रसीद दी गई है।
विज्ञापन

जबकि आठ कुंतल 80 किग्रा धान हजम कर लिया गया। किसान ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर करके जांच की मांग की है। इस मामले में केंद्र प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि धान में 17 फीसदी से अधिक नमी थी, धान साफ नहीं था, इसकी वजह से 25 फीसदी की कटौती की गई है। किसान की रजामंदी के बाद ही धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
मंडी स्थित हाट शाखा के दोनों क्रय केंद्र में खरीद, लक्ष्य से अभी दूर है। 45 दिनों में अभी केवल 12147 क्विंटल 47 किलोग्राम धान की खरीद हो सकी है। यह धान 264 किसानों से खरीदा गया है।

केंद्र प्रभारी विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि केंद्र प्रथम में 24 हजार और द्वितीय में 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष में अब तक 12147 क्विंटल धान खरीद लिया गया है। 20 हजार क्विंटल के टोकन जारी कर दिए गए हैं। 28 फरवरी तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed