फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,For the first time there will be sports competition of Kasturba girl students

पहली बार होगी कस्तूरबा गांधी बा की छात्राओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता

Sat, 05 Mar 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,For the first time there will be sports competition of Kasturba girl students
फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 200 छात्राएं शामिल होंगी। इसके लिए कस्तूरबा विद्यालयों में दो लाख का बजट राज्य परियोजना से भेजा गया है। क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 11, 12 और 13 मार्च प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

जिले में 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं की अभी तक कोई अलग से क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रावधान नहीं था।
विज्ञापन

पहली बार राज्य परियोजना ने प्रति विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 20 हजार का बजट भेजा है। इसमें विद्यालय स्तर में प्रतियोगिता कराने के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए तिथि और स्थान अभी तक तय नहीं है। डीसी बालिका विवेक शुक्ला ने 11, 12, 13 मार्च को कस्तूरबा गांधी विद्यालय ऐरायां अथवा ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव बीएसए को भेजा गया है।

बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही प्रतियोगिता के लिए तिथि और स्थान तय कर लिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 20 छात्राओं की टीम शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed