{"_id":"61cb13826e362f1b7c40b16a","slug":"fathepur-news-bullion-trader-was-assaulted-after-entering-the-shop-the-video-went-viral-fatehpur-news-knp6721195152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर सराफा व्यापारी से मारपीट,वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर सराफा व्यापारी से मारपीट,वीडियो वायरल
विज्ञापन
आंबापुर में शराफा दुकान के बाहर मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव। थाना क्षेत्र के आमापुर कस्बे में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को सराफा व्यापारी और प्रधान के बीच विवाद हो गया। प्रधान पक्ष ने सराफा व्यापारी की दुकान में घुसकर पिटाई की।
मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। सराफ ने एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मारपीट के दौरान पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे लेकिन बीच-बचाव को नहीं पहुंचे।
आमापुर के रहने वाले कमलेश कुमार की चौराहे पर सर्राफ की दुकान है। वह सोमवार को अपनी दुकान पर साथी हरिश्चंद्र, शिवचंद्र के साथ बैठा था।
इस बीच जमीन के विवाद को लेकर मोहम्मदपुर कला प्रधान बादशाह अपने साथी वाहिद पूर्व प्रधान आमापुर, सलीम व शमशेर निवासी बरईखुर्द के साथ उसकी दुकान पर आए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
सराफ ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट की। दुकान का सारा सामान तोड़ दिया। सराफ ने बताया कि करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। इस दौरान वह लोग एक लाख रुपये लूट ले गए।
आरोप है कि घटना के समय क्षेत्रीय पुलिस मौजूद थी लेकिन प्रधान के सामने सब मौन रहे। मारपीट के दौरान सराफ और उसके साथियों हरिश्चंद्र और शिवंचद्र को चोटें आई हैं।
सराफ की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान बादशाह और उसके चारों साथियों पर दुकान में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लूट का आरोप गलत बताया है।
उधर, प्रधान बादशाह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन विवाद का समझौता कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सराफ और उसके साथियों ने हमला कर मारपीट और लूटपाट की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।