{"_id":"628d22e61ca6665c3d08b3d4","slug":"fathepur-news-accused-of-grabbing-graveyard-land-on-former-minister-fatehpur-news-knp698668673","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री पर कब्रिस्तान की जमीन में कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री पर कब्रिस्तान की जमीन में कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर कस्बा स्थित एक जमीन पर पूर्व मंत्री पर कब्जा किए जाने का आरोप लगा है। मामले की डीएम से शिकायत की गई है।
गाजीपुर कस्बा निवासी एरिज खान ने शिकायत में बताया कि उनके पिता अजीज खान पांच बीघा आठ बिस्वा कब्रिस्तान के मुतवल्ली नियुक्त थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें मुतवल्ली नियुक्त किया गया।
इस जगह पर करीब 300 साल पुरानी कब्र मौजूद हैं। उनके परिवार के लोग भी दफन हैं। गलत तरीके से चार लोगों ने जमीन पूर्वजों की होने का दावा किया है।
मामले की यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा सुनवाई की गई। 18 अप्रैल 2009 में बोर्ड ने भूमि में वक्फ अललखैर दर्ज है। उसके मुतवल्ली अजीज खान नियुक्त किया था। मामले में एक मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें 19 अगस्त 2021 को स्थगन आदेश भी पारित है।
जमीन पर दावा करने वालों ने बीती छह जुलाई को गलत तरीके से कब्रिस्तान का एग्रीमेंट पूर्व मंत्री के एक प्रतिष्ठान के मैनेजर के पक्ष में किया है। बीती 21 मई को 12-13 चार पहिया वाहनों के साथ पूर्व मंत्री के पुत्र और मैनेजर असलहों के साथ थाना गाजीपुर पहुंचे। उसे नायब तहसीलदार के समक्ष बुलवाया। नायब तहसीलदार ने कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।