{"_id":"637e6f408b9eea1f420f098c","slug":"fatehpur-two-sued-for-running-tube-well-with-illegal-connection-fatehpur-news-knp729903857","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : अवैध कनेक्शन से नलकूप चलाने में दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : अवैध कनेक्शन से नलकूप चलाने में दो पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध रूप से बिजली की लाइन का निर्माण कर विद्युत चोरी करते दो किसान धरे गए हैं। जेई ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमौली उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवबाबू निषाद ने तहरीर में बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के मानेपुर गांव में कमल सिंह ने 11 केवीए की लगभग 200 मीटर लाइन अवैध तरीके से खिंचवा ली थी। लाइन में तीन सिंगल व एक डबल पोल लगाया गया है। 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाकर बिना मीटर के मोटर से निजी नलकूप चला रहे थे। आरोपी के खिलाफ चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इसी तरही डिघरूआ उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने तहरीर में बताया कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डिघरूआ में पुलकित मिश्रा ने अवैध लाइन का निर्माण करा कर टू एचपी की मोटर और चारा काटने की मशीन आदि चला रहे थे। जेई ने जाफरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।