फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Online applications for admission in Kendriya Vidyalaya will start from 20

फतेहपुर ः केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से होंगे शुरू

Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Online applications for admission in Kendriya Vidyalaya will start from 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया का सर्कुलर जारी हो गया है। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। सर्कुलर में 20 जुलाई से सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का समय निर्धारित है।

जिले में केंद्रीय विद्यालय पहला सत्र शुरू करने जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज नए भवन में चालू होने वाले केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 जुलाई से सात अगस्त तक आवेदन का समय तय हुआ है। इसके बाद चयनित बच्चों की पहली सूची 11 अगस्त, दूसरी सूची 24 अगस्त और तीसरी सूची 26 अगस्त को जारी होगी। सेवा श्रेणी के चयनित बच्चों का प्रवेश 27 से 29 अगस्त के बीच लिया जाएगा। इसके बाद शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश 31 अगस्त से पांच सितंबर के मध्य होगा। अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 20 से 25 जुलाई के मध्य किए जाएंगे। चयनित बच्चों की सूची 29 जुलाई की शाम पांच बजे जारी होगी। 30 जुलाई से सात अगस्त तक इन बच्चों के प्रवेश लिए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय शहर सीमा में आने वाले मधुपुरी में स्वीकृत है। यहां पर विद्यालय की साढ़े 13 बीघे जमीन है। इसी में विद्यालय भवन दो साल में बनकर तैयार होगा। इस दौरान विद्यालय राजकीय इंटर कालेज में संचालित होगा। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आमोद झा ने बताया कि जिले में विद्यालय चलाने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। संगठन से प्रवेश की अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए संगठन जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed