फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

विकास भवन के गेट बंद कराकर डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। विकास भवन के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति परखने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने औचक निरीक्षण किया। सवा 10 बजे विकास भवन में दाखिल होते ही डीएम ने सभी गेट बंद करा दिए, दरवाजे बंद होने से देर से आने वाले अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही खड़े रह गए, किसी को अंदर प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, आरईएस और युवा कल्याण विभाग तो पूरी तरह से खाली मिले। इनमें एक भी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। इसी क्रम में लघु सिंचाई, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्प संख्यक विभाग, डीडीओ और डीपीआरओ कार्यालय के तकरीबन 29 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी का एक-एक दिन को नोटिस देते हुए एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर को नियमित रूप से नहीं देखते। अवकाश के कई ऐसे प्रार्थनापत्र पाए गए जो उपस्थित पंजिका में चढ़े नहीं थे। बारिश से जगह-जगह टपक रही इमारत की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने विकास भवन के प्रवेश द्वार पर विकास भवन में कमरों के नंबर और उनमें संचालित विभागों के नाम दीवार पर पेंट कराने के निर्देश दिए। ताकि बाहर से आने वाले फरियादियों को यह पता चल सके कि कौन सा विभाग कहां संचालित हो रहा है। डीएम के निरीक्षण से दिनभर विकास भवन में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed