{"_id":"60c10dcc8ebc3e7919084755","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp63323218","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में मजदूर की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान में मजदूर की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन एक मकान में बुधवार की शाम मजदूर की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार सिर पर चोट के निशान हैं।
गाजीपुर शाह कस्बा के मौहारी थोक का रहने वाला सुरेंद्र प्रताप (35) शहर के वीआईपी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। बुधवार की शाम काम करते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और वह तड़पने लगा तो उसके साथी उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी सूचना मिलने पर बिलखते हुए पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुरेंद्र के परिजनों ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं थी और जब वह पहुंचे तो उसके सिर पर चोट भी दिख रही थी। शंका होने पर पुलिस को बुलाया गया है। सुरेंद्र के परिवार में उसकी मां, भाई, पत्नी सुधा व तीन बच्चे नंदनी, दामिनी व अंश हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।