फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

सम्पूर्ण कचरा निस्तारण में नगर पंचायत की समस्या हुई दूर

Fri, 26 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
खागा। नगर पंचायत ने कचरे में निकलने वाली प्लास्टिक को बेचने के लिए वाराणसी की एक कंपनी से करार किया है। नगर पंचायत की कूड़ा निस्तारण की बड़ी समस्या दूर हुई है।
विज्ञापन

खागा नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए कुंभीपुर में सालभर पहले एमआरएफ सेंटर का निर्माण हुआ था। प्लास्टिक, कांच को अलग करने के बाद अन्य कचरे से जैविक खाद बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जैविक खाद और कांच तो नगर पंचायत बेच रहा है, लेकिन प्लास्टिक कोई भी नहीं ले रहा था। ऐसे में नगर पंचायत संपूर्ण कचरा निस्तारित नहीं कर पा रहा था। ऐसे में नगर पंचायत ने वाराणसी की मेसर्स जैविक वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया है। यह कंपनी नगर पंचायत से जैविक खाद, प्लास्टिक, ई-वेस्ट (मोबाइल, चार्जर, लैपटॉप आदि) खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ खागा लालचंद्र मौर्य ने बताया कि मौजूदा समय दो ट्रक से अधिक प्लास्टिक कचरा व इतनी ही जैविक खाद तैयार है। यह कंपनी अब नियमित रूप से सभी प्रकार के कचरे को खरीदेगी। प्लास्टिक कचरा न बिकने से कचरे का संपूर्ण निस्तारण नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed