Fatehpur: दीवार में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुआ था हादसा, जांच शुरू
Fatehpur News: मंगलवार देर रात महरहा गांव में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दीवार ढह गई। हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई।
विस्तार
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से गिरी दीवार में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव महरहा निवासी स्व लक्ष्मीनरायन बाजपेई की पत्नी सीता बाजपेई (60) आंगनबाड़ी सहायिका थीं।
मंगलवार रात को घर के दक्षिण दिशा में ट्रैक्टर ट्राली से भूसा डाल रहा था। तभी ट्रैक्टर दीवार से टकरा गय और दीवार के पास खड़ी आंगनबाड़ी सहायिका सीता बाजपेई मलबे में दब गईं। तभी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मलबे से निकाल कर घायलावस्था में सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को रात में ही मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका का इकलौता पुत्र रोहित बाजपेई है, जो किराने के सामान का सेल्समैन है। रोहित ने बताया कि बुधवार को मां का रिटायरमेंट होना था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर की खोजबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।