फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family kept sleeping, thieves made away with cash, jewelry

Fatehpur News: सोता रहा परिवार, चोरों ने पार कर दी नकदी, जेवरात

Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, thieves made away with cash, jewelry
औंग। किसान का परिवार सोता रहा और चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी, जेवरात चुरा ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के दुर्गागंज निवासी मो. रईस किसान हैं। वह परिवार समेत कमरे में सोये थे। उनकी मां आरफा बरामदे में सोयी थीं। रईस ने बताया कि चोरों ने चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया होगा, बाकी कोई दूसरा रास्ता नहीं है। गर्मी की वजह से कमरे का दरवाजा खुला था। चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 25 हजार नकदी व एक लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं। घर से जाते समय चोरों मां के पैर से टकराए। वह कुछ समझती तब तक चोर गेट खोलकर भाग निकले। मां की आवाज सुनकर नींद खुली। कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा तो चोरी का पता लगा। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed