फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   exam

तीस परीक्षा केंद्र संदिग्ध, यहां की कापियां साथ लाएंगे सचलदल

Fri, 28 Feb 2020 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
exam
फतेहपुर। जिले के तीस संदिग्ध परीक्षा केंद्रों में शनिवार को होने वाली महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा में विशेष निगाह रखी जाएगी। इन केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल अपने सामने सील कराकर सचल दल संकलन केंद्र में जमा कराएंगे। गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सचलदलों की सदस्यों की हुई बैठक में यह तय हुआ। परीक्षा में चौकसी बरतने के लिए सभी दल सुबह छह बजे तय क्षेत्रों में निकल जाएंगे। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और जीव विज्ञान विज्ञान विषय की परीक्षा है। बोर्ड परीक्षा 2020 में शनिवार पहला दिन है, जब दोनों पाली में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होनी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों के साथ कुछ अन्य परीक्षा केंद्र हैं, जहां से
विज्ञापन

सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे केंद्रों पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। ऐसे केंद्रों की सूची सभी सचल दलों के सुबह छह बजे उनके कार्यालय से प्राप्त करा दी जाएगी। ऐसे केंद्रों में परीक्षा खत्म होने से आधा घंटे पहले ही सचलदलों के दो-दो सदस्य बैठ जाएंगे और उत्तर पुस्तिाकाएं अपने समक्ष जमा कराकर बंडल साथ लाकर संकलन केंद्र में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed