फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dhawal captain ''Akhari'', Anup Singh given command of district

Fatehpur News: धवल की कप्तानी ''अखरी'', अनूप सिंह को मिली जिले की कमान

Wed, 07 May 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dhawal captain ''Akhari'', Anup Singh given command of district
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का सोमवार रात गाजियाबाद डीसीपी पद पर स्थानांतरण हो गया। अखरी हत्याकांड को लेकर शासन स्तर पर जिला पुलिस की किरकिरी हुई थी। इसके संकेत अमर उजाला ने 10 अप्रैल को पुलिस को लापरवाही पड़ न जाए भारी शीर्षक से प्रकाशित समाचार में दिया था। जिसमें सीएम व डीजीपी ने तत्कालीन एडीजी भानू भास्कर को फटकार लगाकर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने अखरीकांड के बाद मातहतों के प्रति कड़ा रवैया अपनाया था। जिले में उनके करीब माने जाने वाले थानेदार भी बख्शे नहीं गए। इसके बाद कार्रवाईयों का ताबड़तोड़ चाबुक चला। अपनी छवि को दुरुस्त करने का भी प्रयास किया। नई पोस्टिंग में विवादों से घिरे रहने वाले इंस्पेक्टर व दरोगा को मौका नहीं दिया। इसके बाद भी अखरीकांड ने पीछा नहीं छोड़ा। थानाध्यक्ष, सीओ के बाद आखिरकार एसपी का भी तबादला हो ही गया।
विज्ञापन

35 वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक आईपीएस अनूप कुमार सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है। अनूप बस्ती जिले के निवासी हैं। साधारण परिवार के अनूप सिंह के पिता जनार्दन सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल रहे, वर्तमान में एसआई हैं। हिंदी माध्यम से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा बाराबंकी से प्राप्त की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और दिल्ली जेएनयू से परास्नातक के बाद जेआरएफ की परीक्षा पास कर स्कॉलरशिप पाई। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास से 2014 में यूपीएससी में 119 वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। वह शाम को जिले की कमान संभाल सकते हैं। वे उन्नाव और लखनऊ में एडिशनल एसपी, श्रावस्ती के एसपी, कानपुर में डीसीपी ईस्ट, अमेठी एसपी का पद संभाल चुके हैं। उनके पास फील्ड, टेक्निकल सर्विस से लेकर पुलिस मुख्यालय तक का प्रशासनिक अनुभव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed