फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand raised to inspect the quality of the under-construction bridge.

Fatehpur News: कानून व्यवस्था पर अटके, बहुविकल्पीय से अंक झटके

Thu, 11 Jun 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to inspect the quality of the under-construction bridge.
फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षार्थी कानून व्यवस्था, रीजनिंग और करेंट अफेयर्स के प्रश्नों में अटके दिखे। हालांकि परीक्षार्थियों का दावा है कि बहुविकल्पीय प्रश्न सरल आने से उन्होंने पूरे अंक झटके हैं। बुधवार को दोनों पालियों में कुल 1,663 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में रीजनिंग, कानून व्यवस्था और गणित के प्रश्नों ने सबसे अधिक परेशान किया। कुछ ने इसे मिलाजुला स्तर का बताया। परीक्षार्थियों ने समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्र हल किया और कठिन प्रश्नों को अंत में हल करने की रणनीति अपनाई।
विज्ञापन

अंतिम दिन बुधवार को 5760 अभ्यर्थियों में से 4097 परीक्षा में शामिल हुए। 1663 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 848 और दूसरी पाली में 815 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। केंद्रों पर बायोमेट्रिक हाजिरी और बारकोड के माध्यम से सघन जांच की गई। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 में से 105 प्रश्न हल किए

भदोही से आए रमेश ने बताया कि पेपर मिला-जुला था। गणित, कानून व्यवस्था और रीजनिंग में कुछ प्रश्न कठिन थे। उन्होंने 150 में से 105 प्रश्न हल किए। बहुविकल्पीय के प्रश्न सरल आए थे।

भदोही से परीक्षा देने आए सुनील कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुछ प्रश्न कठिन और कुछ सरल थे। रीजनिंग में अधिक परेशानी हुई, फिर भी पेपर ठीक रहा।

सिराथू से परीक्षा देने आईं रागिनी ने बताया कि करेंट अफेयर्स और गणित के कुछ प्रश्न कठिन लगे। वहीं अन्य प्रश्न सामान्य रहे। पेपर ठीक गया।

भदोही से आए विनीत सिंह ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे लेकिन रीजनिंग आसानी से हल हो गई। उन्होंने 150 में से 135 प्रश्न हल किए और अच्छे अंक की उम्मीद जताई।

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-19-परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed