{"_id":"6a148affa12a9cd4df0fb500","slug":"dari-khurd-wins-the-match-defeating-ghanshyampur-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-155452-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डारी खुर्द ने घनश्यामपुर को हराकर जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डारी खुर्द ने घनश्यामपुर को हराकर जीता मुकाबला
विज्ञापन
बकेवर। देवमई में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को घनश्यामपुर और डारी खुर्द के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डारी खुर्द की टीम विजेता रही।
घनश्यामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डारी खुर्द की ओर से ओपनर प्रिंस ने 15 गेंदों में छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए। अरमान ने 10 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया।
अंतिम ओवर में टीम को 12 रन की जरूरत थी जिसे शिवम ने एक छक्का और एक चौका लगाकर तथा तीसरी गेंद पर दो रन लेकर हासिल कर लिया और टीम को जीत दिलाई। प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर संयोजक मोनू त्रिपाठी, राकेश दीक्षित, मखलू, तेजस पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।