{"_id":"6adf8d42362efe1f2b0ed982","slug":"cyclist-in-a-coma-after-being-hit-by-a-motorcycle-rider-flees-from-the-hospital-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-165190-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कोमा में, चालक अस्पताल से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कोमा में, चालक अस्पताल से भागा
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग कोमा में चले गए। वहीं आरोपी बाइक चालक मां के साथ अस्पताल से भाग निकला।
कौंडर गांव निवासी नितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता जगनायक सिंह 20 अक्तूबर की रात खाना खाने के बाद साइकिल से डेरा जा रहे थे। कौंडर पेट्रोल पंप से करीब सौ मीटर आगे पीछे से आई बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोल पंप कर्मियों और राहगीरों ने बाइक चालक भरत निषाद निवासी रमदी का डेरा सरकंडी को पकड़ लिया।
पुलिस घायल को सरायं खालिस स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। नितेंद्र ने बताया कि पिता का कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि पिता के कोमा में होने की जानकारी मिलने के बाद बाइक चालक और उसकी मां अस्पताल से बिना बताए भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने 25 अक्तूबर को असोथर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दरोगा बृजेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।