फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The devotees danced after listening to the Chand-Mund massacre episode.

Fatehpur News: चंड-मुंड संहार प्रसंग सुनकर श्रद्धालु झूमे

Tue, 27 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The devotees danced after listening to the Chand-Mund massacre episode.
फोटो-10-मलवा के रेवाड़ी बुजुर्ग में शिव महापुराण कथा कहते प्रवाचक। संवाद
चौडगरा। रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में नवयुवक जागरण मंच की रजत जयंती पर नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव आयोजित हो रहा है। सोमवार को शिव पुराण कथा में स्वामी आत्मानंद गिरि ने चंड-मुंड युद्ध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि यह प्रसंग अधर्म के विनाश और धर्म की विजय का संदेश देता है। मां भगवती के दिव्य स्वरूप और अद्भुत शक्ति का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन हुए। प्रवाचक ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान प्रशांत पांडेय, रमाकांत सैनी, पीयूष दीक्षित, रवि मिश्रा, नरेश कुशवाहा, अजीत सैनी, महेंद्र अग्निहोत्री और पम्मू मिश्रा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन





संस्कारों से होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण
चौडगरा। मलवां विकासखंड के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में शंकराचार्य जी महाराज ने शिष्यों के घर पहुंचकर सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व प्राचीन सभ्यता, संस्कारों और आध्यात्मिक परंपराओं का आधार है। महाराज ने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करके ही सशक्त, समृद्ध और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

फोटो-10-मलवा के रेवाड़ी बुजुर्ग में शिव महापुराण कथा कहते प्रवाचक। संवाद

फोटो-10-मलवा के रेवाड़ी बुजुर्ग में शिव महापुराण कथा कहते प्रवाचक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed