फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   When the body of Je, the body was damaged

जेई का शव आते ही घर में कोहराम मचा

Sun, 19 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
When the body of Je, the body was damaged
मृतक इंजीनियर का फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
 नगर के तहसील रोड कृष्णागंज निवासी प्रमुख व्यवसायी भाजपा नेता दिनेश तिवारी के इंजीनियर बेटे रोहित का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को ढंाढस बंधाने केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग पहुंचे।  
विज्ञापन



कंप्यूटर इंजीनियर रोहित लखनऊ में एक ब्रांडेड पेंट कंपनी में कार्यरत था। उसका स्थानांतरण दिल्ली हो गया था। वह इस संबंध में तबादले का पत्र लेकर बिंदकी आ रहा था। शनिवार भोर पहर कानपुर के यशोदा नगर बाईपास पर रोडवेज बस से उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने जान ले ली। खबर मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर आया तो घरवालों के विलाप से लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार माता चंद्रिका गंगा घाट में किया गया।
विज्ञापन



शव यात्रा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, भाजपा नेता अनिल गुप्ता चार्ली, अवधेश मिश्रा, पुरुषोत्तम ओमर, अनिल त्यागी, मधुराज विश्वकर्मा, दिनेश लोहिया, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, राजेश ओमर, सफी अहमद चीनियर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता उर्फ  कल्लू लोहिया, योगेश गुप्ता उर्फ  पप्पू, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, राजकुमार गुप्ता उर्फ चुइयां, वेद उमराव सहित काफी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed