{"_id":"587e69834f1c1b700deffdc1","slug":"two-trucks-on-the-highway-concluding-his-four-drivers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, चालकों समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दो ट्रक भिड़े, चालकों समेत चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में मजदूर गोवर्धन के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फतेहपुर हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहनीपुर गांव की पुलिया के पास मंगलवार सुबह दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में चालकों सहित चार की मौत हो गई। दोनों ट्रकों के खलासी गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेन और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया जा सका। इससे करीब चार घंटे तक दोनों लेन पर यातायात ठप रहा। मरने वालों में एक गाजीपुर जिले का, जबकि अन्य तीनों फतेहपुर के रहने वाले हैं। हादसे की वजह मिट्टी लदे ट्रक के टायर का अचानक फट जाना बताया जा रहा है।
महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर ट्रक चालक मिजापुर भिठारी निवासी बुद्धीलाल उर्फ मुछई (55) रायबरेली जा रहा था। उसके साथ खलासी ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी उदयभान का बेटा मनीष (30) और गिट्टी उतारने के लिए हुसैनगंज के ही बेरागढ़ीवा के मजरे कढ़ीवा गांव निवासी धर्मराज (30)पुत्र राममहेश और गोवर्धन (22) पुत्र रामराज मौजूद था। वे हाईवे पर साहनीपुर गांव की पुलिया पर पहुंचे थे कि रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के बिहार गांव से चावल लादकर कानपुर जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक के अगले हिस्से आपस में चिपक गए। इस दौरान आसपास के ग्रामीण जुट गए। ट्रक के फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां गिट्टी लदे ट्रक के चालक बुद्धीलाल, मजदूर धर्मराज एवं गोवर्धन और चावल लादकर आने वाले ट्रक के चालक गाजीपुर जिलेके मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी जितेंद्र (30) पुत्र अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथ खलासी के रूप में मौजूद उसके छोटे भाई गोविंद को कानपुर रेफर कर दिया गया। गिट्टी लदे ट्रक के खलासी मनीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के दोनों लेन जाम हो गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गैस कटर की मदद से आपस में फंसी ट्रकों की बाड़ी को कटवाकर अलग करवाया। करीब चार घंटे बाद रास्ता खुल सका।