{"_id":"5a0f2d5a4f1c1bf2538bd91f","slug":"two-killed-two-including-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में व्यापारी समेत दो की मौत
fatehpur
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खागा में घटनास्थल लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खागा।
खड़े ट्रक में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अनियंत्रित होकर जा टकराए। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल ले जाते समय सांसें थम गईं।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी लालचंद्र (34) पुराना बोरा खरीदने का काम करते थे। वह बोरा खरीदने बाइक से कौशांबी जिले के अझुवा गए थे। साथ में पड़ोसी कमलेश का बेटा वेद प्रकाश (17) भी घूमने गया था। दोनों बाइक पर बोरे लादकर खागा लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित अकोढ़िया मोड़ के पास ट्रक लाइन से खड़े थे।
विज्ञापन
मोड़ पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा होते देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों को सीएचसी हरदों लाया गया। डाक्टरों ने लालचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वेद प्रकाश की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में वेद प्रकाश को भी मृत घोषित कर दिया गया।
खागा कोतवाली में लालचंद्र के छोटे भाई नवरंग लाल ने बताया कि भाई घर के सबसे बड़े थे। कुछ दिन पहले ही बोरे का काम शुरू किया था। उनकी पत्नी लाजवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे चार बच्चे शिप्रा, प्रिंस, अंशिका, गोयल को छोड़ गए हैं। उधर, वेद प्रकाश की मौत से परिजन गम में डूबे हैं। वह तीन भाइयों भीम और बउवा में बीच का था।