फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck driver accused of killing arrested

ट्रक चालक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Wed, 18 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Truck driver accused of killing arrested

एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूटने की वारदात के बाद कानपुर के चालक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


हुसैनगंज एसएचओ आरसी यादव ने बताया कि घटना के वांछित अपराधी मोहन लोधी पुत्र शिवराज निवासी मौनी का पुरवा थाना असोथर को गिरफ्तार किया है। बदमाश को पुलिस ने सोमवार रात गांव से पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से जमानत पर अपराधी घूम रहा था। उसके खिलाफ अपनी भाभी की हत्या और  चोरी के विरोध में हत्या करने के मुकदमे हैं।

उसको चोरी के विरोध में हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी माना था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजायाफ्ता बदमाश हाईकोर्ट से जमानत पर है।

गौरतलब है कि एक फरवरी को एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूट कर लाये थे। ट्रक चालक संदीप कुमार निवासी ताहपुर थाना ककवन कानपुर की मोहन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बाकी साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे लेकिन आरोपी फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed