{"_id":"58727ea44f1c1b1629ba833a","slug":"the-complaint-on-the-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर भाग जाने पर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये लेकर भाग जाने पर दी तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिंदकी में फाइनेंस कंपनी से ठगे गए पीड़ित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुगलरोड पर खुली एक फाइनेंस कंपनी लोगों के लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई। रविवार को ठगी के शिकार लोगों ने कोतवाली पहुंचकर धोखाधड़ी की तहरीर दी। कोतवाल ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया है।
जमाकर्ता मो. अली ने बताया कि चार साल से यह फाइनेंस कंपनी लोगों से रकम लेकर उसे प्रतिदिन जमा करती थी। दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये प्रतिदिन, सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये प्रतिमाह जमा किया जाता था। बढ़कर मिलने का भरोसा दिया गया था।
इसके अलावा पांच साल में रकम दोगुना होने की बात कही गई थी। कंपनी के लोग चार दिन पहले फरार हो गए। इधर, रविवार को जमाकर्ता अधिवक्ता शितेष तिवारी उर्फ गोल्डी, अजहर, शमीम खान, जीशान अली, कालिया सोनकर के नेतृत्व में लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल आरके सिंह ने सभी को भरोसा देकर वापस किया।