फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder of youth in love affairs

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

Wed, 22 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला Hफतेहपुर
अमर उजाला Hफतेहपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder of youth in love affairs
शव उतारने पेड़ पर चढ़ता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के डेंडासाई गांव में कल्लू पटेल(20) का मंगलवार शाम नलकूप से पचास मीटर दूर पेड़ की डाल पर शर्ट के फंदे से लटका शव मिला। परिजनों के आरोप पर लड़की के पिता, भाई, चाचा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने लड़की और उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। मामला दो वर्गों का होने की वजह से तनाव का माहौल है। पीएसी व कई थानों की फोर्स गश्त कर रही है।
विज्ञापन



सत्यवीर सिंह उर्फ कल्लू पटेल डेंडासाई गांव के किसान राजेंद्र का दूसरे नंबर का बेटा था। कल्लू का गांव के ही एक दूसरे वर्ग की बेटी से एक साल से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नाराजगी रहती थी। कल्लू दोपहर को खेत पानी लगाने गया था। वहीं उसकी सेमर के पेड़ पर लाश लटकी मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। राजेंद्र ने बताया कि वह कल्लू और छोटे बेटे दुर्गेश के साथ खेत सींचने दोपहर करीब दो बजे जा रहा था।
विज्ञापन



दोनों बेटे सड़क पार कर नलकूप की ओर आगे चले गए। तभी लड़की का बोलेरो सवार पिता, उसका बेटा, भाई समेत पांच लोगों ने बेटों को दौड़ा लिया। दुर्गेश किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। आरोपियों ने बेटे कल्लू को पकड़ लिया। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद पेड़ पर शव लटकाने लगे, वह भी मौके पर पहुंच गया। पेड़ पर लटकाते वक्त आरोपियों का विरोध किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर अइमापुर गांव की ओर फरार हो गए। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed