फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   huge quantity of narcotics seized, drug traffickers arrested

भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, तस्कर दबोचे गए

Sat, 03 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
huge quantity of narcotics seized, drug traffickers arrested

बिहार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ चरस और गांजे की खेप लेकर आ रहे तस्करों को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद मादक पदार्थ की कीमत दस लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में  बताया कि शहर कोतवाल केके यादव, राधागनगर इंचार्ज छविनाथ सिंह और हरिहरगंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस टीम को किसी ट्रेन से तस्करों के आने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स रात के  दूसरे पहर में तैनात था। पुलिस ने रेलवे गोदाम दुर्गा नगर के पास से पंकज कुमार पुत्र बालकृ ष्ण हयारण निवासी ठठराही बिंदकी, पवन कुमार पटेल पुत्र दयाराम पटेल निवासी मुसुवापुर जाफरगंज और ऋ षि कुमार पुत्र रामकुमार निवासी दिलावरपुर बिंदकी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन बैग मिले। तीनों बैग में दस किलो चरस और दो किलो गांजा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा, चरस लाते हैं।

इसकी सप्लाई जिले और पड़ोसी जिले कौशांबी, बांदा, रायबरेली, कानपुर तक करते हैं। बाजार में चरस की कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed