फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   From both sides of the double murder FIR

दोहरे हत्याकांड में दोनों तरफ से एफआईआर

Mon, 19 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
From both sides of the double murder FIR
मृतक पूर्व प्रधान रामनरेश शुक्ल के घर के बाहर तैनात पीएसी बल - फोटो : अमर उजाला

असोथर थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव में हुए डबल मर्डर में रात करीब एक बजे दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने हत्याओं की एफआईआर दर्ज की। एक पक्ष में मृतक को नामजद किया गया है तो दूसरे में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। संगीनों के साए में रविवार को शवों का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


बता दें आकूपुर गांव में सुरेश साहू (35) की शनिवार शाम गांव के पूर्व प्रधान रामनरेश शुक्ला (70) ने मेड़ बांधने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सुरेश की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर मृतक रामनरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। उधर, रामनरेश शुक्ला की पत्नी कामना शुक्ला की तहरीर पर उसके पति की हत्या करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अब दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति कम है। इससे मामला समझौते की ओर बढ़ने के आसार बन रहे हैं। इधर, पोस्टमार्टम हाउस में सीओ पुर्णेंदु सिंह भारी पुलिस बल दंगा निरोधी शस्त्रों और वज्र वाहन के साथ मौजूद रहे। सुरेश के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन भिटौरा घाट ले गए। वहीं रामनरेश शुक्ला के शव का अंतिम संस्कार गांव में पुलिस की मौजूदगी में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों को दो दिन बाद थाने बुलाकर पंचायत कराई जाएगी। जिससे गांव में अमन शांति कायम हो सके। वहीं पूर्व प्रधान रामनरेश की पत्नी कामना को पुलिस ने शनिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि वह अपने पति को बचाने पहुंची थी तो उसे भी महिलाओं ने बेरहमी से पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed