{"_id":"af94cbab9464428c79e8b88cfc99afcc","slug":"five-killed-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के हाइवे पर दुर्घटनाओं ने कई परिवारों में
विज्ञापन
त्योहार को बैरंग कर दिया। अलग-अलग हादसों में पांच जिंदगी चली गई। खबर घर
में पहुंचते ही खुशियों पर गम हावी हो गया। चीख-पुकार से कोहराम मच गया।
आसपास की दिवाली भी फीकी हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव में तो एक
परिवार का इकलौता चिराग ही हादसे में बुझ गया। मलवां थाना क्षेत्र में
गुजरात से त्योहार मनाने गांव आया युवक अचानक अपने ऊपर ट्रक पलटने से जान
गवां बैठा। ग्रामीणों के बेकाबू गुस्से पर काबू पाने के लिए पुलिस
प्रशासनिक अफसरों को खासी कवायद करनी पड़ी। इसी क्रम में कानपुर से त्योहार
मनाने ससुराल आ रहे युवक की दुर्घटना में मौत हुई है।
हादसा-1
सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी शिवनंदन के बेटे गंगाराम(28) गुरुवार की रात ताल मोहम्मदपुर गांव में खेत जोतने गए थे। कुछ देर बाद छूटा सामान लेने घर आया। दोबारा ट्रैक्टर से जाते समय गांव के ही पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से गंगाराम की मौत हो गई।
हादसा-2
मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी मन्नू का बेटा नीरज यादव (18) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह त्योहार मनाने गांव आया था। गुरुवार को वह गांव के राजू के साथ साइकिल से कस्बा आया था। दोनों गांव वापस लौट रहे थे तभी मलवां ब्लाक झाल के पास कोटिया की तरफ से आ रहा एक दूध कंपनी का कंटेनर साइकिल सवारों पर पलट गया। चीख सुनकर आसपास के लोग और थोड़ी ही देर में गांव के लोग पहुंच गए। दुर्घटना में राजू को मामूली चोट लगी लेकिन नीरज की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव के पास ही हाइवे मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ सिटी वंदना सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा और एसडीएम विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
हादसा-3
कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर निवासी शिवराम सविता के बेटे कृपाशंकर (30) की भैंसोरा थाना मलवां में ससुराल में है। वह बाइक से अपने दो साथियों के साथ गुरुवार को ससुराल आ रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हुई। तीनों गिर पड़े। पुलिस पहुंची तो कृपाशंकर की मौत हो चुकी थी। कृपाशंकर की पत्नी बिट्टन देवी अपने मायके में दो बच्चों खुशी और गोलू के साथ थी। खबर सुनते ही गांव और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया।
हादसा-4
खागा के पश्चिमी बाईपास जीटी रोड पर शुक्रवार को बाइक और तांगा में टक्कर हो गई। बाइक सवार मोहित(22) की मौत हो गई, जबकि दो घायल युवकों को अस्पताल भेजा गया। हथगाम थाना क्षेत्र के पलिया के मजरे उसरैना निवासी लालचंद्र का बेटा मोहित अपने दोस्त कुलदीप और ननकू के साथ बाइक से नगर आ रहा था। जीटी रोड बाईपास पहुंचते ही सामने से आ रहे तांगा से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। मोहित की तुरंत नब्ज थम गई। कुलदीप और ननकू को इलाज के लिए सीएचसी हरदों भेजा गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तांगा चालक तांगा छोड़कर भाग निकला।