फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Another constable suspicious in animal trafficking

पशु तस्करी में एक और कांस्टेबल निलंबित

Wed, 12 Dec 2018 12:50 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 12 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Another constable suspicious in animal trafficking
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मामले सोमवार रात एक और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया। इससे पहले एसटीएफ के रडार में आने वाले एक दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी निलंबित हो चुके हैं। निलंबित हेड कांस्टेबल की लंबे वक्त से हाईवे पर तैनाती रही है।  
विज्ञापन


एसपी राहुल राज ने सोमवार रात खागा कोतवाली की मझिलगांव हाईवे की चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव को निलंबित कर दिया। वह करीब चार साल पहले कौशांबी जिले से स्थानांतरण पर आया था। हेड कांस्टेबल कौशांबी में तैनाती के दौरान भी चर्चित रहा है।
विज्ञापन


उसकी कौशांबी में हाईवे के थानों पर ही तैनाती रही है। मझिलगांव चौकी से पहले कल्यानपुर थाना हाईवे की चौडगरा चौकी में तैनाती रही है। जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका मानी जा रही है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक मझिलगांव चौकी में दो और पुलिस कर्मी रडार पर है। वह लंबे वक्त से चौकी में तैनात हैं। दोनों की पशु तस्करों से कनेक्शन होने की चर्चा सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसटीएफ और जिलास्तरीय लोकल जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की तैनाती वाले टू व थ्री स्टार भी घेरे में  
फतेहपुर। जिले के हाईवे पर पशु तस्करों और पुलिस के बीच सालों पुराना नाता रहा है। तत्कालीन थानेदार, कई उपनिरीक्षक, सिपाही भी जांच के घेरे में हैं। भले ही इन दिनों वह साइड लाइन में है। तैनाती के दौरान हाईवे पर जमकर मलाई काटने की चर्चा में वह भी हैं। क्राइम कंट्रोल में असफल होने के बाद भी थानेदारों को हिलाया नहीं गया। एसटीएफ ने पशु तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए करीब छह माह से कर्मियों को रडार पर ले रखा है। इसी वजह से थानों में पहले से तैनात रहने वाले टू और थ्री स्टार भी जांच के दायरे में हैं।  

बिंदकी में मवेशियों की तलाश  
फतेहपुर। बिंदकी थानाक्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों की तलाश की है। बिंदकी कोतवाली के एसआई संतोष कुमार ने कानपुर देहात सट्टी थाने के अफसरिया निवासी शाहजादे और इश्तियाक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोडर में मवेशी लादकर जा रहे थे। लोडर में पांच भैंस बरामद की गई है।


गोहत्या की सूचना पर एक गिरफ्तार
खखरेरू (खागा)। पुलिस ने गोहत्या की सूचना पर अढै़या गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन लोग मौके से भाग निकले। गोवंश को मुक्त कराकर सभी को थाने लाया गया। खखरेरू थाने से एसआई राममूरत सिंह, सिपाही प्रेमचंद्र पाल, रणविजय सिंह अढै़या गांव पहुंचे थे। पुलिस ने दबिश दी तो वहां गोवंश बंधे मिले। पकड़े गए युवक की पहचान गांव के ही सलमान पुत्र फैज मोहम्मद के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद उसके अन्य तीन साथियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed