{"_id":"572f8caf4f1c1b0b5c5cd399","slug":"anguished-beating-husband-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
- जांच करने पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में शनिवार की रात पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर माया देवी (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
माया देवी हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल निवासी रघुवर रैदास की बेटी थी। 20 अप्रैल 2013 को उमरापुर के अखिलेश के साथ उसकी शादी हुई थी। अखिलेश ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन नहाने गई थी। बहन ने पत्नी से कपड़े मांगे। पत्नी से अनसुना कर दिया इस पर गुस्से में उसने पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन
रात को पत्नी कमरे में थी और मध्यरात्रि को पीछे वाले कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह कमरे में न होने पर खोजबीन की तो पीछे वाले कमरे का दरवाजा बंद था, खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया तब पत्नी पंखे के कुंडे से लटकी मिली। घटना की पुलिस और ससुरालीजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
माया के बहनोई मौहार निवासी धनराज ने बताया कि माया का फोन रात के करीब 11 बजे आया था। उसने अखिलेश पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। कहा था कि जल्द से जल्द घर ले जाओ। माया से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में भैंस और बाइक की मांग करते थे।
मांग पूरी न होने के कारण मारकर फांसी पर लटका दिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन की जा रही है।