{"_id":"5a64e1084f1c1b8e268b5a0d","slug":"91516560648-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों समेत चार ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों समेत चार ने किया गैंगरेप
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर (फ्रतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो आपस में भाई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक 35 वर्षीय महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि वह शनिवार रात करीब आठ बजे खेत से वापस लौट रही थी। तभी गांव के दो सगे भाई अपने दो अन्य साथियों संग मिले। आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ पैर बांध दिए। बारी-बारी से भाइयों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसके साथ के बाकी लोग रखवाली को खड़े रहे। दुष्कर्म के बाद तोड़िया, मंगलसूत्र, बेसर, कील लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चीख पुकार पर गांव के दो तीन युवक मौके पर आए। उन लोगों ने हाथ पैर खोलकर मुक्त कराया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-आरोपियों में दो सगे भाई, महिला ने लूट का भी आरोप लगाया