{"_id":"5a32c93e4f1c1bce408bd187","slug":"81513277758-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को तमंचा सटाकर नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को तमंचा सटाकर नकदी, मोबाइल लूटा
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । बाइक सवार प्राइवेट बस चालक को बुधवार रात बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। घटना की सूचना पर 100 डायल के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चालक को थाने लेकर आए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
औंग थाना के देवमई गांव निवासी रामशंकर सीएनजी प्राइवेट बस के चालक हैं। वह चौडगरा के पास रात को बस कंपनी में खड़ी कर बाइक से गांव जा रहे थे। औंग शकूरा मार्ग पर करचलपुर के पास पहुंचे थे। रामशंकर ने बताया कि तभी रोड पर बाइक के साथ खड़े दो लोगों ने उसे रोका। बाइक से थोड़ा पेट्रोल मांगा।
पेट्रोल देने की कोशिश करने के लिए झुका। तभी उसे पीछे से एक ने तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी देकर दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाइक सवार बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। उसने 100 नंबर में सूचना दी। कार्यवाहक एसओ उमाकांत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तमंचा सटाकर चालक को लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने की घटना