फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जेई व एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

जेई व एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर

Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जेई व एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर
जाफरगंज। बिजली विभाग की लापरवाही से बेटी की मौत से क्षुब्ध पिता ने शुक्रवार को विभाग के जेई और एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जेई व एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला सहिमापुर गांव का है। 25 मई को आंधी में बिजली का खंभा गिर गया था। उस वक्त तारों में करंट दौड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को भी दी थी, लेकिन न तो आपूर्ति बंद की गई और न ही कोई
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा। तारों की चपेट में आने से गांव के उमेश दीक्षित की बीस वर्षीय बेटी शिवा दीक्षित की करंट से मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने शुक्रवार को जाफरगंज थाने में बिजली विभाग के अवर अभियंता और एसडीओ के विरुद्ध तहरीर दी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बेटी की मौत का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई व एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
जाफरगंज में बिजली के टूटे तार में करंट की चपेट में आकर युवती की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed