{"_id":"59b5894b4f1c1be77f8b5af3","slug":"51505069387-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी पर यात्री चलती ट्रेन से कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी पर यात्री चलती ट्रेन से कूदा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
पिटाई की धमकी से डरकर बलिया जिले के एक यात्री ने चलती ट्रेन से फैजुल्लापुर स्टेशन के पास छलांग लगा दी। उसे पकड़ने के लिए धमकी देने वाला शख्स भी कूद गया। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान बाद में चुपचाप जिले का शख्स लापता हो गया।
बलिया जिले के सतवार थाना क्षेत्र के कोहवतपुर चौहान बस्ती निवासी अशोक चौहान जयपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे सुबह ट्रेन से इलाहाबाद जा रहे थे। जनरल कोच में बैठने को लेकर उनका फतेहपुर के एक युवक से विवाद हो गया। अशोक ने बताया कि ट्रेन फतेहपुर स्टेशन से गुजरी, तभी वह युवक साथियों से मोबाइल पर बात करने लगा। धमकी दी कि आगे स्टेशन पर उसे पीटेगा।
अशोक ने बताया कि इस डर से वह फैजुल्लापुर स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होते ही कूद गए। धमकी देने वाला युवक भी ट्रेन से कूद गया। हादसा होता देखकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आरोपी ने अपना परिचय अमित कुमार पुत्र अभिषेक बताया। वह हथगाम थाना क्षेत्र के मकनपुर खुर्द का बताया गया। हालांकि कुछ देर बाद वह वार्ड से गायब हो गया। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अशोक ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
16- घायल अशोक चौहान
पिटाई की धमकी पर यात्री ट्रेन से कूदा
धमकी देने वाला युवक भी कूदा, दोनों घायल
दोनों जिला अस्पताल में भर्ती, बिना बताए आरोपी लापता