{"_id":"597e2b1a4f1c1be92d8b49fa","slug":"51501440794-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर हत्यारोपी ने बरामद कराई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर हत्यारोपी ने बरामद कराई बाइक
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमांड पर हत्यारोपी ने बरामद कराई बाइक
फतेहपुर। रायबरेली जिले के मोहम्मद मुस्लिम हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने मुस्लिम की बाइक बरामद कर ली। उसने कबूल किया कि असनी गंगा पुल से शरीर के टुकड़े नदी में फेंके थे। रिमांड के बाद हत्यारोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
एक माह पहले मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव में सिर, हाथ, पैर के पंजे और नाजुक अंग कटी लाश बरामद हुई थी। हाथ में 786 लिखा होने से शव की शिनाख्त मोहम्मद मुस्लिम निवासी लालगंज जिला रायबरेली के रूप में हुई। बाद में खुलासा हुआ कि इस हत्या को लालगंज के ही अब्बास ने अपनी पत्नी से नाजायज रिश्ते होने के शक पर साथियाें के साथ अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी अब्बास को जेल भेजा था। मलवां पुलिस ने घटना से जुड़े राज खोलने के लिए हत्यारोपी को रिमांड पर लिया। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद मोहम्मद मुस्लिम की लापता बाइक कल्यानपुर थाने के दूधी कागार के पास बरामद हुई। हत्या लालगंज में करने के बाद लाश को कई टुकड़ों में काटा गया था। आरोपी लाश डीसीएम से लेकर आए थे। लाश के टुकड़े असनी गंगा पुल से अब्बास ने खुद फेंके थे। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ में कई दूसरे क्लू भी मिले हैं।
विज्ञापन
- असनी गंगा पुल से फें के थे शरीर के टुकड़े, डीसीएम में लाश रखकर लाए थे हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो