फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बुलेट पर लूट करने निकलते थे इंटर कालेज के तीन छात्र

बुलेट पर लूट करने निकलते थे इंटर कालेज के तीन छात्र

Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बुलेट पर लूट करने निकलते थे इंटर कालेज के तीन छात्र
फतेहपुर। राहगीरों के मोबाइल लूटने वालों का पता चल गया। आरोपी एक इंटर कालेज के तीन छात्र निकले। तीनों बुलेट पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। कभी-कभार ग्लैमर बाइक का भी प्रयोग करते थे। तीनों ऐश पूरी करने के लिए गलत राह पकड़े थे। दो किसान के बेटे हैं। गांव से मां-बाप ने पढ़ाने के लिए शहर में रखा था। गलत आदतों ने लुुटेरा बना दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने बताया कि शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह ने जयरामनगर जोनिहा रोड पेट्रोल पंप के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। यह कल्यानपुर थाने के कंसपुर निवासी रामसागर का बेटा अमन परिहार, परशुरामपुर निवासी सत्य प्रकाश का बेटा अमित रैदास और जयरामनगर निवासी रामशर्मा का बेटा अजय कुमार हैं। आरोपी अमन व अमित से एक-एक तमंचा और अजय से
विज्ञापन


कारतूस और चार मोबाइल सैमसंग गैलक्सी, सैमसंग जे सेवन, एचटीसी, विवो कंपनी के पाए गए। आरोपियों ने एचटीसी का मोबाइल राधानगर के शिवम से लूटा था। शिवम इंटर का छात्र है। वह तीन दिसंबर की शाम कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था। वह आरोपी अमन को पहचान गया था। उसने बुलेट का नंबर भी पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी रघुवंशपुरम के आशुुतोष शुक्ला के मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। दो बरामद मोबाइल दूसरी घटनाओं के बरामद हुए हैं। लूट में इस्तेमाल बुलेट और ग्लैमर बाइक बरामद की गई है। बाइकें पुलिस ने रिश्तेदार के होना बताया है। अमन परिहार जयरामनगर में किराए पर रहता है। उसके पिता किसान हैं। अमित के पिता चाय की दुकान जयरामनगर चौराहे पर रखे हैं। एक स्कूल के होने के कारण तीनों में दोस्ती है। पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रैंड और होटल, पार्टी के शौक के लिए लूटपाट करते हैं।

आरोपी लूटे मोबाइल का साफ्टवेयर दोबारा लोड कराते थे। इससे मोबाइल का पुराना डाटा खत्म हो जाता है। डाटा खत्म होने के बाद किसी को भी आसानी से बेच देते हैं। पुलिस का दावा है कि शहर में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने चेन स्नैचिंग भी की हैं। वह शाम साढ़े छह बजे घटनाओं की फिराक में निकलते हैं। करीब दो घंटे के बीच किसी न किसी को शिकार बना डालते हैं।



इलाके और शहर में कई लूटपाट की घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को छात्र शिवम के लूटे मोबाइल के खुलासे का डर सताए रहा। पुलिस ने नाटकीय ढंग से शिवम के मोबाइल चोरी होने की रिपोर्टय कराई। आरोपियों ने खुलासे में कबूला कि उन लोगों ने राह चलते शिवम से मोबाइल छीना था। जबकि पुलिस ने एफआईआर में दिखाया गया कि सिया देवी अपने बेटे शिवम के साथ सामान लेने बाजार गई। दुकान के काउंटर पर मोबाइल रख दिया। वहीं से बुलेट सवार आए और मोबाइल उठाकर भाग निकले। पुलिस की नाटकीय रिपोर्ट अपने में सबकुछ बयां कर रही है।

फोटो संख्या एवं परिचय
27- पुलिस लाइन में आरोपियों का खुलासा करती पुलिस

बुलेट पर लूट करने निकलते थे इंटर के तीन छात्र
पुलिस ने किया खुलासा, कभी बाइक का भी कर लेते थे इस्तेमाल
पुलिस ने दो मोबाइल लूट का किया पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed