{"_id":"5bae7628867a55013a6c5793","slug":"21538160168-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर हमला
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (फतेहपुर)। अतिक्रमण हटाने खनसेनपुर गांव में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल दरोगा को कमरे में खींचकर पीटा गया, वर्दी भी फट गई। हमले की खबर पर थाने में एसपी के रूम वार से मौजूद कई थानेदार मौके पर पहुंचे। लाठी डंडे पटक कर उत्पात मचा रहे ग्रामीणों को भगाया गया। हमलावरों की धरपकड़ की गई। लेखपाल की तहरीर पर सात नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव निवासी सागर का बेटा इंद्रपाल आरख गांव किनारे जमीन पर करीब बीस साल से कब्जा किए है। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक जमीन पंचायत घर की है। जमीन में आटा तेल चक्की कारखाना लगा है। एक माह में तीन बार राजस्व टीम इंद्रपाल को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुकी थी। नायब
तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय, आशीष पांडेय कानूनगो, लेखपाल छत्रपाल गुप्ता, लेखपाल कृष्ण कुमार, लेखपाल प्रदीप कुमार, रामसुहावन, कन्हैयालाल, राजकुमार, एसआई सुखबीर सिंह समेत दो सिपाही की टीम मौके पर पहुंची। इंद्रपाल के परिवार ने चक्की हटाने का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका बेटा वीरेंद्र फांसी
विज्ञापन
लगाकर जान देने की धमकी देकर घर में घुस गया। एसआई और टीम उसके पीछे भागी। कमरा बंद कर वीरेंद्र फांसी लगाने लगा। तभी एसआई सुखबीर धक्का देकर कमरे में घुस गए। चर्चा है कि परिवार के सदस्यों ने एसआई से मारपीट की। सिपाही किसी तरह बचाकर बाहर निकाला। इधर, थाने में पुलिस अधीक्षक राहुल राज सर्किल के थानेदारों का वार कर रहे थे। गाजीपुर थानेदार धीरेंद्र, ललौली थानेदार राजेश मौर्या, जाफरगंज थानेदार चिंरजीव
मोहन भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रधान रामकृपाल उर्फ कौशल किशोर पाल, बड़ेलाल पाल, बहादुरपुर गांव के मुन्ना कोटेदार, इंद्रपाल की नातिन करिश्मा व उसके बेटों राजेंद्र, वीरेंद्र को पकड़ लाई। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल छत्रपाल गुप्ता की तहरीर पर बलवा, सेवन सीएल, टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा से मारपीट को इन्होंने अफवाह बताया।
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला
कमरे में दरोगा को बंद कर पीटा, वर्दी फटी, पथराव
घटना के वक्त थाने में एसपी का चल रहा था रूम वार
पुलिस ने जमकर भांजी लाठी आठ को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो