फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नाबालिग से छेड़छाड में दो को सश्रम कारावास

नाबालिग से छेड़छाड में दो को सश्रम कारावास

Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड में दो को सश्रम कारावास
फतेहपुर। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला पांच साल से विचाराधीन था। अदालत ने इन पर अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


प्रकरण बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां चार नवंबर 2013 को शाम सात बजे पीड़िता अपने घर के बाहर फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी गांव के ही छोटू और कालीदीन पीड़िता को अकेला देख पास के ही एक हाते में घसीट ले गए। दोनों ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता की चीख सुनकर उसके पिता
विज्ञापन


आ पहुंचे। उनके पहुंचते ही आरोपी भाग निकले थे। मामला कोर्ट नंबर आठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुला मिश्रा की अदालत में विचाराधीन था। गुरुवार को सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम की दलीलों और गवाहों एवं साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने दोनों अभियुक्तों को चार-चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। एडीजे मृदुला मिश्रा ने आरोपियों पर आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसमें पांच हजार रुपये पीड़िता को भी देने के लिए अदालत ने आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से छेड़छाड़ में दो को चार वर्ष की कैद
पांच वर्ष बाद पीड़िता को मिला न्याय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed