फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल
जाफरगंज। लोडर की टक्कर से रविवार शाम एक बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता व रिश्तेदार बहन घायल हैं। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने पिता को कानपुर रेफर कर दिया है। हेलमेट न होने से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रघुबीर सिंह के बेटे रिटायर्ड फौजी रामेंद्र उर्फ राजू (40) परिवार के साथ शहर के जयराम नगर में रहते हैं। उनके बड़े भाई दीपनारायण कांस्टेबल की बेटी खुशबू की गोदभराई का कार्यक्रम गांव में था। वह बेटी काव्या (6) और साढ़ू देवराज की बेटी गौरी (7) को लेकर गांव गए थे। कार्यक्रम
विज्ञापन


संपन्न होने के बाद वापस शहर आ रहे थे। जाफरगंज थाने के इटरा गांव के पास लोडर ने फौजी की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा देखकर प्रशिक्षण से लौट रहे विकास भवन कर्मी मनोज कुमार मौके पर रुके। उन्होंने 100
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर पर सूचना दी। थानेदार चिंरजीव मोहन मौके पर पहुंचे। हादसे में गौरी को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। उसे बारा गांव भेजा गया। रामेंद्र और उनकी बेटी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया। रामेंद्र को कानपुर रेफर किया गया। घटना से बेटी की मौत से मां आरती और भाई आर्यन रो-रो कर बदहवास हो गए। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि टक्कर मारने वाले लोडर की तलाश की जा रही है। स्कूटी सवार का मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर में गंभीर चोट आई है।

लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल
- भतीजी की गोदभराई में शामिल होने स्कूटी से आए थे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed