फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लड़की देखने आए युवक का अपहरण

लड़की देखने आए युवक का अपहरण

Sun, 03 Feb 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
लड़की देखने आए युवक का अपहरण
औंग (फतेहपुर)। शादी का रिश्ता लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंचे युवक को शनिवार की दोपहर पड़ोसी गांव के एक परिवार ने लाठी डंडे से मारपीट कर अगवा कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने उसे करीब तीन घंटे बाद सकुशल छुड़वाया। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को थाने में बैठाए है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी परशुराम का बेटा राधेश्याम निषाद (20) पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से बातचीत होती थी। उधर, राधेश्याम के घरवालों ने उसकी शादी की बात कथित लड़की के पड़ोसी गांव में चला रखी है। शनिवार को राधेश्याम अपने
विज्ञापन


पिता व परिजनों के साथ यहां (कथित लड़की के पड़ोसी गांव) लड़की देखने पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही मोबाइल पर बातचीत करने वाली लड़की के पिता समेत सात-आठ परिजन रिश्ते वाले घर में पहुंचे। मारपीट कर राधेश्याम को उठा ले गए। अपहरण की सूचना पर पुलिस चौकन्ना हुई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने फैक्ट्री से आरोपी को बरामद किया। पीड़ित राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 सौ रुपये और गले से सोने की चेन आरोपियों ने लूट ली है। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को थाने में बैैठाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लड़का पक्ष वापस उन्नाव चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की देखने आए युवक को अगवा किया
- पड़ोसी गांव का एक परिवार उठा ले गया, पुलिस ने सकुशल बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
वाहन से कुचल कर युवक की मौत
- घर से शाम को निकला था, भोर पहर शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार वाहन से कुचल कर एक युवक की शुक्रवार रात मौत हो गई। उसका रोड किनारे शव शनिवार भोर पहर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस युवक को मानसिक बीमार होना बता रही है।
असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां के मुस्तफापुर निवासी सूरजभान सिंह का बेटा रतिभान सिंह (28) घर से शुक्रवार शाम को निकला था। ग्रामीण सुबह जंगल जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूर रोड किनारे शव मिला। उसके दोनो पैर कुचले हुए थे। पुलिस ने कयास लगाए कि किसी वाहन की चपेट में आया है। उसके पैरों को कुलचते वाहन निकला है। उसकी मौके पर तड़प कर मौत हुई है। पुलिस ने पिता सूरजभान सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इसी वजह से अक्सर घर से निकल जाता था। वह सड़क किनारे घूमा करता था।

बाइक सवार सिपाहियों समेत पांच घायल
फतेहपुर। मार्ग र्दुटनाओं में बाइक सवार यूपी- 100 के सिपाहियों समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना पर सिपाहियों को कोतवाल विनोद सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी 100 पीआरवी बाइक से कांस्टे बल सौरभ चतुर्वेदी, अमरीश कुमार जेल रोड पर तेलियानी ब्लाक के पास राउंड कर रहे थे। बाइक अनियंत्रित हो जाने से गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी घटना में जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी देशराज उत्तम, हर्षित शादी समारोह से वापस बाइक से जा रहे थे। कस्बा हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला। थरियांव हाईवे पर एक 40 साल का व्यक्ति किसी वाहन की टक्कर से घायल हुआ। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में बेसुध हालत में भर्ती कराया।

दो ने जहरीला पदार्थ खाया
फतेहपुर। जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के केशवपुरम त्रियानगर कालोनी निवासी पवन कुमार की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन के बाहर उसकी हालत बिगड़ी देखकर किसी ने 108 नंबर में सूचना दी। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उसे शहर में रहने वाले रिश्तेदार सुबह घर ले गए। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बुद्घसेन की पत्नी सरिता देवी की जहरीला पदार्थ खाने से हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ब्यूरो

डायवर्जन लागू, हाईवे से अतिक्रमण हटाया
फतेहपुर। प्रयागराज मार्ग पर कुंभ श्रद्घालुओं के लिए जिले के हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन प्लान छह फरवरी की सुबह तक लागू रहेगा। लखनऊ बाईपास चौराहे को पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा। अतिक्रमणकारियों से पुलिस ने 64 सौ रुपए का जुर्माना वसूला। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण से चौराहे पर यातायात बाधित होता है। श्रद्घालुओं के आने जाने में दिक्कतों को लेकर अतिक्रमण हटवाया गया है। मौनी अमावस्या के मौके पर कुंभ स्नान में भारी संख्या में श्रद्घालुओं को पहुंचना है। रूट डायवर्जन में पहले का प्लान लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed