फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खड़ी डीसीएम से भिड़ी बाइक, भतीजे की मौत, फूफा गंभीर

खड़ी डीसीएम से भिड़ी बाइक, भतीजे की मौत, फूफा गंभीर

Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खड़ी डीसीएम से भिड़ी बाइक, भतीजे की मौत, फूफा गंभीर

विज्ञापन
बिंदकी। नगर के पुरानी बिंदकी ज्वालाजी मंदिर के पास गुरुवार रात बाइक सवार फूफा-भतीजा सड़क पर खड़ी डीसीएम में भिड़ गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने हैलट कानपुर के लिए रेफर किया। रास्ते में भतीजे की मौत हो गई जबकि फूफा नर्सिंग होम में भर्ती हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

नगर के ललौली रोड सीपीएस स्कूल के पास रहने वाले शिवधनी कुशवाहा उर्फ मुन्ना मूलरूप से कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने नगर स्थित अपने मकान में टेंट हाउस खोल रखा है। गुरुवार को उनका 25 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार कुशवाहा अपने फूफा देशराज कुशवाहा (50) निवासी डीघ के साथ बाइक से कानपुर गया था। देर रात बिना हेलमेट लौटते समय नगर के ज्वाला जी मंदिर के पास पुरानी बिंदकी रोड पर खड़ी
विज्ञापन


डीसीएम से इनकी बाइक भिड़ गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी फिर हैलट ले जाया जा रहा था। चकेरी से पहले प्रदीप की मौत हो गई। देशराज को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रदीप के नाम से ही उसके पिता ने टेंट हाउस खोल रखा था। प्रदीप तीन भाई और एक बहन थे। परिजनों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया । परिजनों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार चंद्रिका माता गंगाघाट मुनीर बक्सर में कर दिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और व्यापारियों की भारी भीड़ लगी रही । यहां पहुंचे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालु दयालु गुप्ता ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय
39- मृतक युवक के रोते बिलखते परिजन दरवाजे पर लगी भीड़
41- फाइल फोटो

हादसे में भतीजे की मौत, फूफा गंभीर
पुरानी बिंदकी ज्वाला जी मंदिर के पास बाइक सवार खड़ी डीसीएम से भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed