फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत

खाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत

Wed, 23 May 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाने के विवाद में महिला ने लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला केे मंगलवार रात पति से खाने के विवाद के बाद आग लगा ली। बचाने में उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी धनराज की बेटी किरन (26) की शादी 2013 को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमतदौलतपुर निवासी स्वयंवर की बेटे सुनील के साथ हुई थी। सुनील खेती करता है। सुनील ने बताया कि खाने को लेकर रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली। बचाने में वह झुलस गया। इलाज के दौरान किरन की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, पिता धनराज ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी का मंगलवार शाम को फोन आया था। उसने ससुरालीजनों पर मारपीट की बात बताई थी। बेटी से नगदी, बाइक की मांग करते थे। उसे सास, ससुर, ननद, पति प्रताड़ित करते थे। थानेदार उदयवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed