फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

पीआरवी कर्मियों को घेरकर की धक्का मुक्की

Wed, 25 Aug 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों को एक पक्ष के उकसाने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने 20 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की आबूनगर चौकी अंतर्गत पीआरवी 3508 को बस्तापुर गांव में 20 अगस्त को विवाद की सूचना मिली। पीआरवी में तैनात सिपाही बबलू कुमार और होमगार्ड चालक जगनायक सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। जहां दो पक्षों के बीच भैंस बांधने को लेकर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन

सिपाही बबलू कुमार ने विवाद के बारे में पूछताछ चालू की। तभी गांव का भैयालाल उर्फ विजयपाल मौके पर पहुंचा और विवाद करने लगा। रास्ते में बंधी भैंस को नहीं हटाने की बात कही। पीआरवी कर्मियों को धमकी दी कि वह गांव से बचकर नहीं जा सकते हैं। विजयपाल के ललकारने पर गांव के 15-20 लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। सूचना पर कोतवाली का फोर्स पहुंचा तो आरोपी ग्रामीण इधर-उधर हो गए। जिसके बाद पीआरवी कर्मी मौके से बच सके। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed