फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

आरोपी ने पीछा कर रहे सिपाही पर ताना तमंचा

Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
चौडगरा। हत्या के प्रयास में वांछित युवक ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई और इलाज के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के महरहा गांव निवासी रघुनाथ सोनकर उर्फ रघुनी को 26 जून को गांव के ही राकेश अवस्थी उर्फ सुल्ताना ने गोली मार दी थी। पुलिस ने राकेश अवस्थी व उसके साथी सत्यप्रकाश दीक्षित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सत्यप्रकाश दीक्षित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि राकेश अवस्थी जो 20 साल की सजा काटकर आया था, उसे नहीं पकड़ पा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस गुरुवार की सुबह राकेश अवस्थी उर्फ सुल्ताना को जैतीखेड़ा के पास एक समाधि स्थल के पास पकड़ने पहुंची। एसआई महेंद्र वर्मा व दो सिपाही वीरेंद्र पाल व विकास को जैसे ही राकेश ने देखा तो वह खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो राकेश ने सिपाही वीरेंद्र पाल पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि राकेश ने सिपाही के कनपटी पर तमंचा रख दिया था। यह देख सभी दंग रह गए। ग्रामीणों ने हिम्मत कर राकेश को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे किसी तरह भीड़ से बचाया और अस्पताल ले आई। इंस्पेक्टर केशव वर्मा ने बताया कि राकेश ने सिपाही पर तमंचा ताना था। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा गया है। उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

तमंचा लगाया लेकिन खाली थी बैरल
अचानक पुलिस को अपनी ओर आता देख भागे राकेश अवस्थी ने सिपाही पर तमंचा जरूर तान दिया, लेकिन तमंचे में गोली नहीं थी। जबकि गोली उसने अपनी जेब में रखी थी। अचानक पुलिस के आने के कारण उसे तमंचा लोड करने का समय नहीं मिल सका। वरना, घटना कुछ भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed