विज्ञापन

फतेहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Edition

यूपी: जींस टीशर्ट पहने युवती का सिर विहीन शव बरामद, ग्रामीणों में फैली सनसनी

फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव में शनिवार दोपहर एक युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस आसपास करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सिर की तलाश में जुटी रही।

पुलिस को सिर का सुराग नहीं लगा है। शव की पहचान नहीं हो सके इसी वजह से सिर काटने की आशंका जताई गई है। वारदात से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। औगासी मार्ग पर सरवल गांव के लिए रास्ता जाता है। इसी रास्ते पर सरवल गांव के हईया दुबे के नहर पटरी से दो सौ मीटर दूर खेत हैं।

खेत में करीब 18 साल की युवती का सिर विहीन शव बरामद हुआ। युवती पीले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने है। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सिर की खोज में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की।

हालांकि कोई भी पहचान नहीं कर सका है। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हत्या कहीं और की गई है। उसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल से बांदा जिले की औगासी पुल के रास्ते सीमा भी जुड़ती है। कयास लगाए कि युवती जिले या फिर बांदा की रहने वाली हो सकती है।

घटनास्थल के आसपास खेत और जंगल है। यहां किसी का आना जाना कम होता है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। सिर की तलाश की जा रही है। गर्दन से सिर को काटकर अलग किया गया है।
... और पढ़ें

यूपी: दगाबाज पति को कोलकाता से खोजने आई महिला, फेसबुक पर प्यार के बाद रचाई थी शादी

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार, शादी करने वाला दगाबाज पति पत्नी को धोखा देकर भाग निकला। महिला कोलकाता पुलिस को लेकर रविवार को फतेहपुर पहुंची। जहां युवक के करीब एक साल से घर नहीं आने का पता लगा। 

कोलकाता जतीनगर सरसौना थाना क्षेत्र निवासी पलस धानुक की बेटी सुनीता आबूनगर चौकी पर दोपहर को कोलकाता पुलिस के साथ पहुंची। उसने बताया कि आबूनगर मोहल्ले का अभिषेक आर्य पुत्र राजू आर्य दिल्ली में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।

अभिषेक उसके दूर के रिश्ते में था। इसी वजह से फेसबुक पर दो साल पहले दोस्ती हुई। प्यार का झांसा देकर उसके साथ कोर्ट मैरिज की। शादी के नौ महीने बाद तक साथ रहा। इस दौरान वह जीवन यापन के लिए ब्यूटी पार्लर चलाने लगी।

उसकी कमाई के रुपयों पर अभिषेक की नीयत खराब हो गई थी। वह रुपयों की मांग पर मारपीट करने लगा। खर्च की मांग काफी करने लगा तो उसने रुपये देना बंद कर दिया। मौका देखकर एक साल पहले वह 3 लाख के जेवर और एक लाख नगद लेकर घर से इंटरव्यू देने के बहाने निकल भागा।

इसके बाद कोलकाता नहीं लौटा। उसके बाद मामले की सरसौना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आबूनगर चौकी इंचार्ज के साथ महिला आरोपी के घर पहुंची। जहां परिजनों ने बताया कि अभिषेक का एक साल से कोई पता नहीं है। चौकी इंचार्ज सुमित देव पांडेय ने बताया कि अभिषेक की तलाश में कोलकाता पुलिस आई थी।
... और पढ़ें

यूपी: किसी भी सूरत में इकलौती बेटी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था पिता, बिस्तर पर लेटे समय दागीं तीन गोलियां

बेरहम पत्नी की करतूत: पति को दी दर्दनाक मौत, प्रेमी भी वारदात में शामिल, ऐसे खुला हत्याकांड का राज

पंजाब के लुधियाना जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने सिर पर सब्बल से वार किया। हैरानी की बात यह है कि वह पति को अस्पताल लेकर पहुंची और उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना गांव फुल्लावाल की है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले सुरिंदर की बहन सुधा देवी को जब इसका पता चला तो उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या हुई है। इसके बाद थाना सदर की पुलिस ने सुधा की शिकायत पर उसकी भाभी गुड़िया और प्रेमी शैलेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। दोनों आरोपियों से थाना सदर की पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। 

थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरिंदर गुप्ता और गुड़िया की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद आरोपी शैलेंद्र और गुड़िया के बीच संबंध बन गए थे। सुरिंदर को इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। बार-बार समझाने के बाद भी गुड़िया सुरिंदर की बात नहीं मानती थी। 

गुड़िया ने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिल अपने पति को ही मौत के घाट उतार उसे रास्ते से हटाने की योजना रच डाली। दो दिन पहले आरोपियों ने सुरिंदर को योजना के तहत मारपीट कर उसके सिर पर सब्बल वार कर घायल कर दिया। इसके बाद वह अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पटियाला रेफर कर दिया गया। जहां घायल सुरिंदर की मौत हो गई। 

सुरिंदर की बहन को जब पता चला तो उसने सारी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद वह लुधियाना पहुंची और पुलिस ने सुधा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव भी परिवार को सौंप दिया जाएगा। 
... और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा: भाई-बहन के रिश्ते पर अन्य भाईयों को था शक, इतना मारा कि मौके पर तोड़ दिया दम, किशोरी घायल

फतेहपुर निवासी चचेरे भाई-बहन के रिश्ते पर शक होने पर लड़की के भाईयों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि किशोरी इस मारपीट में घायल हो गई। युवक का शव ग्रेटर नोएडा में हाईवे के किनारे पड़ा मिला, जिसके पास किशोरी बेहोश पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार शाम युवक के साथ किशोरी को भी घायल और बेहोशी की हालत में पाया था। किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। कथित रूप से हत्या में शामिल होने पर लड़की के दो भाइयों को फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है।

जांच अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि लड़की के सगे भाइयों को उसके और उसके चचेरे भाई के रिश्ते पर शक था।
... और पढ़ें

फतेहपुर: युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, गांव में मंदिर के पास मिला शव

फतेहपुर जिले के किशनपुर में रारी गांव स्थित कालिका मैया मंदिर में पुजारी के साथ रहने वाले युवक की रविवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात मंदिर से थोड़ा दूर तालाब किनारे एक खेत में अंजाम दी गई।

सुबह जब लोग खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक युवक के एक दोस्त को शंका के आधार पर पकड़ा है जबकि तीन युवक फरार बताए गए। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी मोहित उर्फ गोलू तिवारी पुत्र ओमनारायण चार भाइयों में सबसे छोटा था।

वह आठ साल से गांव किनारे बने कालिका माता मंदिर में रहने लगा था और यहीं रहने वाले मौनी बाबा के साथ पूजा-पाठ करता था। उसका काम आरती करना व शंख बजाना था। वह सुबह और शाम अपने घर खाना खाने के लिए जाता था। रविवार की रात मोहित घर खाना खाने नहीं पहुंचा।

हालांकि इस बात को लेकर परिजन फिक्रमंद नहीं हुए। सोमवार सुबह छह बजे परिजनों को पता चला कि मोहित की हत्या हो गई है और उसका शव खेत में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से कई प्रहार के निशान मिले।

सीओ खागा जीडी मिश्रा, एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दोपहर को घटनास्थल का मुआयना किया। मोहित के बड़े भाई गोलू तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि शंका पर मृतक मोहित के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है और तीन युवकों की तलाश हो रही है। पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
... और पढ़ें

फतेहपुर में हैवानियत की हदें पार: मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत बिगड़ी, भर्ती

फतेहपुर में एक नाबालिग ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत अधिक खून बहने से बिगड़ गई। रविवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में लिया है।

इसके साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी।

इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की।
 
... और पढ़ें

फतेहपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, मां बोली- बेटी के पास आ रहे थे धमकी भरे फोन

सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 14 सितंबर को कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। मां का आरोप है कि मुकदमे में सुलह के लिए बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। ललौली थानाध्यक्ष ने मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की जानकारी से इंकार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्ष किशोरी के साथ नवंबर 2018 में गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था।

इसके बाद किशोरी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से किशोरी परेशान रहती थी। किशोरी की मां ने बताया उसकी बेटी के पास अक्सर धमकी भरे फोन आते थे और उस पर सुलह का दबाव बनाया जाता था।

बेटी की 14 सितंबर को कोर्ट में गवाही थी लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय किशोरी का पिता बाजार सब्जी बेचने गया था। जबकि मां खेत पर गई थी। उसकी बहनें स्कूल चली गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब मां खेत से लौटी तो घटना की जानकारी हुई।

घटना की जानकारी पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मृतका के दुष्कर्म पीड़िता होने की उनको जानकारी नहीं है। हालांकि तत्कालीन विवेचक प्रेमपाल ने बताया कि मामले में चार्जशीट लगाई गई है।
... और पढ़ें

गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार निलंबित

खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है।

पौली गांव में गुरुवार की रात एक इमारत में गोकशी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार किया था और बाकी आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी हैदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। कुछ लोगों द्वारा की इसकी शिकायत पर एसपी ने सीओ सिटी संजय सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। 

सीओ की रिपोर्ट पर आरोपियों को बचाने में उपनिरीक्षक समी अशरफ शेख, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल राजीव तिवारी को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। खखरेरू थाना प्रभारी दीपनारायण सरोज के खिलाफ जांच बैठाई गई है। 

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रकरण में एक दलाल के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गोमांस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच में प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
... और पढ़ें

फतेहपुर: दीवार निर्माण का विरोध करने पर टेंपो चालक को मारी गोली, सिर पर लगे गोली के छर्रे

फतेहपुर में सदर फायर स्टेशन के पीछे दीवार निर्माण करने का विरोध करने पर सोमवार सुबह टेंपो चालक को गोली मार दी गई। गोली के छर्रे लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने ससुर, दामाद समेत कई अज्ञात आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शांतिनगर मोहल्ला निवासी  अविनाश केशरवानी (40) टेंपो चालक हैं। चालक के मिठाई दुकानदारछोटे भाई प्रकाश केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया पड़ोसी फैज और उसका ससुर यार मोहम्मद व उनके परिवार के अन्य लोग मिलकर घर के पीछे से गुजरी नाली की जगह पर दीवार का निर्माण करा रहे थे।

नाली से उनके घर का पानी निकलता है। इसकी सूचना पर भाई अविनाश मौके पर पहुंचे और दीवार बनाने से मना किया। तभी फैज और यार मोहम्मद में अविनाश को गाली गलौज की और भाग जाने की धमकी दी। वाद-विवाद के दौरान ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हमलावर फैज और यार मोहम्मद अपनी छत पर चढ़ गए और तमंचे से अविनाश पर गोली चला दी।

गोली लगने से अविनाश घायल हो गया। फायरिंग से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। हमलावरों से उन लोगों से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। नाली की जगह से मोहल्ले के और भी कुछ घरों का पानी निकलता है। आरोपी उस जगह पर दीवार खड़ी कर कब्जा करना चाहते हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
... और पढ़ें

फतेहपुर: 70 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म, नाक-कान से जेवर भी नोच ले गया

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र एक गांव में प्राथमिक स्कूल के चबूतरे पर रविवार रात सो रही 70 वर्षीय वृद्धा के साथ नशे में युवक ने दुष्कर्म कर डाला। उसके नाक, कान के जेवर भी नोच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना थरियांव पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वृद्धा 20 दिन पहले थरियांव के एक गांव स्थित मायके आई थी। भाइयों से अनबन के कारण वह गांव के प्राथमिक पाठशाला में रात को रुकती थी। पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है।

सोमवार रात वृद्धा स्कूल के चबूतरे पर लेटी थी। तभी 30 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद नशे में स्कूल परिसर में पहुंचा। वृद्धा के बगल में लेट गया। वृद्धा ने विरोध किया तो उसके नाक व कान से पहले जेवर नोचे और फिर दुष्कर्म किया। रात में ही वृद्धा ने एक घर का दरवाजा खटखटाया और आपबीती बताई।

सुबह वृद्धा के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्धा के कपड़े पुलिस को मिले, जिसमें खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ अनिल कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
... और पढ़ें

फतेहपुर: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपये के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी दिखे

फतेहपुर जिले में जहानाबाद कस्बे के लालूगंज बाजार स्थित मुरली ज्वैलर्स में चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात के बारे में पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते हुए चार लोग देखे गए हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत 25 लाख के आसपास बताई जा रही है। कस्बे के चंदागली निवासी मनोज कुमार ने लालूगंज बाजार में मुरली ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है।

मंगलवार की शाम दुकान बंद करके वह असोथर चले गए। बुधवार की सुबह मनोज के पुत्र अनिकेत ने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पता चला कि चोरी हो गई है। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।

दुकान मालिक मनोज कुमार भी पहुंच गए। जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों द्वारा दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे जांच की। उन्होंने घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
... और पढ़ें

फतेहपुर: ईंट से पत्नी के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार

फतेहपुर जिले में मलवां थानाक्षेत्र के गांव शमशेर पुरवा में पति ने पत्नी को ईंटों कूंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इलाज के दौरान कानपुर के एक नर्सिंगहोम में उसकी मौत हो गई। असोथर थानाक्षेत्र के घनघौल गांव निवासी सकठू पाल की बेटी रम्मीता (30) की शादी करीब 13 साल पहले शमशेर पुरवा निवासी राजेश पाल के साथ हुई थी।

राजेश रोहतक में मिठाई बनाने का काम करता था। लॉकडाउन के चलते करीब दो साल से गांव में ही रह रहा है। घरेलू कलह में राजेश और रम्मीता के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात राजेश बेटे अमित (8) को लेकर दरवाजे पर सोया था।

रम्मीता कमरे में तीन साल की बेटी अवनी के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे राजेश कमरे में पहुंचा और ईंट से पत्नी के चेहरे, सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास और परिवार के लोग पहुंच गए। राजेश मौके से भाग गया।

112 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस ने खून से सनी ईंट और पास में रखी कुल्हाड़ी कमरे से बरामद की। घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहां नर्सिंग होम में महिला की शनिवार की रात मौत हो गई।

थाना पुलिस के मुताबिक मृतका के ससुर हनुमान की तहरीर पर राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजन घरेलू विवाद को घटना की वजह बता रहे हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
... और पढ़ें
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed