फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cousin sent to jail for raping a girl child

Fatehpur News: बच्ची से दुष्कर्म में फुफेरे भाई को भेजा जेल

Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
cousin sent to jail for raping a girl child
- मेडिकल परीक्षण में आरोपी का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले फुफेरे भाई को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने कोर्ट में बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी पर अपहरण, पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जून की रात गोदभराई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम से भाई को घर बुलाने के लिए छोटी सात साल की बहन रात करीब नौ बजे गई थी। रास्ते से रिश्ते में फुफेरा भाई प्रीतम उर्फ जितेंद्र कुशवाहा (30) नमकीन दिलाने का झांसा देकर बच्ची को रामराज लोधी बे बाग ले गया था।
विज्ञापन

बाग में बच्ची के साथ गलत काम किया था। करीब रात डेढ़ बजे बच्ची जंगल से मिली थी। घर पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई थी। उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी थी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। कई साल से बच्ची के गांव में रिश्तेदार के घर में रह रहा है। उसका डीएनए सैंपल और घटना के दौरान पहने कपड़े सुरक्षित किए गए हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed