{"_id":"65ee11d65cb4136a990f8449","slug":"construction-of-ghazipur-vijayipur-road-has-not-started-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-112346-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नहीं शुरू हुआ गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नहीं शुरू हुआ गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग का निर्माण
Mon, 11 Mar 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 12 - जर्जर हाल में पड़ा गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग। संवाद
- मंत्री जितिन प्रसाद के सामने तीन मार्च से सड़क का निर्माण शुरू करने की हुई थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद 28 फरवरी को शहर में गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग की 33 किलोमीटर जर्जर सड़क का शिलान्यास करने आए थे। उन्होंने दशकों से जर्जर पड़े मार्ग को 90 करोड़ के बजट से सुदृढ़ीकरण कराने की बात कही थी। मंत्री के सामने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तीन मार्च से कार्य प्रारंभ कर मार्च 2025 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सड़क निर्माण की उम्मीद पालने लगे, लेकिन सात दिन बाद अब तक निर्माण शुरू न होने से लोनिवि के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग सिर्फ झूठा आश्वासन देता है और कार्य नहीं करता।
उन्होंने कहा कि विभाग मंत्री के समक्ष किया वादा पूर्ण नहीं कर पा रहा है। निर्माण शुरू न होने से सड़क से सटे कई गांव के ग्रामीण विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। जबकि 2022 में इस मार्ग को राज्य सरकार ने राज्य मार्ग (स्टेट हाइवे) का दर्जा दे दिया, लेकिन सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता एके शील ने बताया कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण में प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन मिलने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होगा।